जनसुनवाई कार्यक्रम में कॉंग्रेस में शामिल होने की बात पर नाराज होकर जाने लगे गोपालन मंत्री देवासी

SIROHINEWS24 Bureau LIYAKAT ALI
सिरोही
गौपालन मंत्री द्वारा  सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र लगातार हो रहे है लोकार्पण , उद्धघाटन व जनसुनवाहि कार्यक्रम , नाराज ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस  में जाने की बात कि तो मंत्री साहब जनसुनवाहि छोड़ कर जाने लगे | 
गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र के लगभग दर्जनभर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न योजना के तहत शिलान्यास एवं लोकर्पण किए। 
सिरोही के 10 दिन के दौरे पर गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी मनोरा पंचायत के सतापुरा गाँव मे ग्रामीणों ने गाँव मे पानी की निकासी के लिए नाली  निर्माण कार्य करीब 2 महीनों से विवादों में फसा हुआ है ऐसे में में गंदगी का आलम पसर रहा है  जनसुनवाई के दौरान नाराज ग्रामीणों ने समस्या का हल नही होने पर सीधे सीधे गोपालन मंत्री के सामने कांग्रेस में शामिल होने व पूर्व विधायक से इस समस्या का हल निकलवाने की बात की तो ऐसे में मंत्री देवासी भड़क उठे और नाराज होकर जनसुवाई छोड़कर जाने लगे तभी वहाँ पर मौजूद जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं एवम ग्रामीणों के मनाने पर वापिस बैठ गए और समस्याओं का हल निकालने में जुट गए ओर पंचायत सचिव को जल्द से जल्द समस्या का हल निकालने का निर्देश दिया  ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग