SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

आगामी चुनावों में सरकार भाजपा की बनेगीं ,कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आहृान किया : चन्द्रशेखर

SIROHINEWS24 ब्यूरो  लियाकत  अली

सिरोही 8अप्रेल । प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के सिरोही प्रवास पर पनीहारी गार्डन में संगठात्मक बैठक में कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारीयों को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा। प्रदेश संगठन से जो भी सूचना आती है व बूथ तक सूचना देना व भाजपा की विचारधारा लोगों पहुॅचाना। भाजपा के लिए सत्ता सर्वोपरि नही राष्ट्रªीय हित सर्वोपरि हैं। उसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास करना और योजनाओं का लाभ पहॅुचना। 
उन्होनें भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक व शून्य से लेकर शिखर तक का सफर कार्यकर्ताओं के बलिदान से है। आज कश्मीर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की देन है। कार्यकर्ताओं को गौरव होना चाहिए कि हम सबसे बडे राजनैतिक पार्टी के सदस्य है। संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्व बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होता है। साथ ही मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष से बूथ समितियों व शक्ति केन्द्रों के गठन के बारे में जाना।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में आने वाली चुनौतियां का सामना कर कांग्रेस को मुॅह तोड जवाब देना चाहिए। 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को तोडने का काम किया है। कांग्रेस ने देश को जातिवाद, भय, भ्रष्टाचार, गरीबी दी। जबकि भाजपा ने चार सालों में हर वर्ग के लिए कार्य किया। गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सडके, गरीबों के बैंक खातें खोले, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, शौचालय बनवाए ओर कई ऐसे कार्य आमजन के लिए संकल्पबद्ध हो कर रहे है। उन्होेेनें कहा कि भाजपा पदाधिकारीयों को हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है बूथ जीता तो चुनाव जीता यह संकल्प लेकर आगे बढना है। तभी आगामी विधानसभा व लोकसभा में भाजपा की सरकार बनेगी। 
भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर मंडल, बूथ व शक्ति केन्द्रों के गठन के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि बैठक से पूर्व भारतमाता पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जलित किया। वंदेमातरम गान के बाद बैठक प्रारंभ की। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पहाड सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र कच्छवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, प्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ