संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने घोषित की सिरोही जिला भाजयुमो कार्यकारणी

चित्र
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली   भारतीय जनता पार्टी सिरोही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने जितेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित व सनी कुमार जैन को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह गणपत सिंह और अनिल प्रजापत को जिला महामंत्री, यश दवे, प्रवीण माली, हिम्मत सिंह, अर्जुन माली व श्रवण मेघवाल को जिला मंत्री, आनंद माली को जिला कोषाध्यक्ष, अनुज गोयल को जिला सह कोषाध्यक्ष, मंगलसिंह को जिला आईटी संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं खुशबू राजपुरोहित व दिशा सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री तथा रवि शर्मा, जतिन पटेल, शैलेश चौधरी, मंगल सिंह जसोल, निलेश मालवीय, धुलाराम गरासिया, प्रवीण जीनगर, छगन कोली, मरुधर सिंह चौहान, माधा राम देवासी, दुर्गेश शर्मा प्रकाश कुमार राणा, मांगीलाल मीणा, चिन्ना चौहान व देवाराम  देवासी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को सीएमएचओ डॉ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्र
चिंरजीवी योजना के तहत आबूरोड को मिली एम्बुलेंस की सौगात  सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना             एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमएचओ व अन्य  सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन से चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आबुरोड पर सेवा में उपलब्ध रहेंगी । .. सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की यह एंबुलेंस लोग इमरजेंसी में टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं के कारण सड़क हादसों, आकस्मिक बीमारियों व दुर्घटनाओं से पीड़ित लाखों लोगों की जाने बचाने में मदद मिलती है।  इस मौके पर जिला लेखा प्रबन्धक सतवीर सिंह, कार्यवाहक डीपीएम नरेश कुमार, युपीएम मान सिंह, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, जीवीके से जिला प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया , प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की

चित्र
सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की सिरोही 19 दिसम्बर 21 |  नगरीय निकाय उपचुनाव में सिरोही के कृष्णापुरी क्षेत्र के वार्ड 29 में आगामी 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम चरण में दिवंगत पार्षद हंजादेवी पटेल की पुत्रवधू वसन्ती पटेल ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा। नगर परिषद सिरोही के वार्ड क्षेत्र मे रविवार को कृष्णापुरी, मीणावास, कब्रिस्तान रोड, सुथार वास आदि जगहों पर गली-गली, घर-घर दस्तक देकर भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी वसन्ती पटेल सहित महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, गीता पुरोहित, श्रीमती लता पटेल, रेखा सुथार,जोगाराम पटेल, फूलसिंह, तेजाराम घांची,कन्हैयालाल पटेल, प्रकाश पटेल, कपूराराम, नरसिंह रावल, मंजू माली, भागुकुंवर, अशोक मीणा सहित स्थानीय समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान दिवंगत पार्षद के प्रति लोगों ने सहानुभूति दर्शाई और उनके सेवा कार्य और जन समस्याओं के निदान में दिए सहयो...

सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग

चित्र
सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिरोही के मीडिया प्रभारी राखी शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में व जिलाअध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य में जयपुर जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में जिले से जनप्रतिनिधियो एवम कार्यकर्ताओ को लेकर शिरकत की जिसमे मीना खंडेलवाल , सज्जन कुमार , रंभा देवी , जिला उपाध्यक्ष महालक्ष्मी झा , विधायक समाराम गरासिया , विधायक जगसीराम कोली , जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित , पूर्व जिलाअध्यक्ष लुंबाराम चौधरी , पंचायत समिति आबूरोड सदस्य रामलाल रनोरा ,आदि कई कार्यकर्ताओं ने ईस जनप्रतिनिधि संकल्प अभियान में भाग लिया और आने वाले विधानसभा चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया 

सिलदर मे प्रशासन गांव के संग शिविर मे विधायक लोढा , प्रमुख पुरोहित व प्रधान मेघवाल ने 45 पुस्तैनी पट्टे किए वितरित

चित्र
सिलदर मे प्रशासन गांव के संग शिविर मे विधायक लोढा , प्रमुख पुरोहित व प्रधान मेघवाल ने 45 पुस्तैनी पट्टे किए वितरित  सिरोही पंचायत समिति के सिलदर गांव मे प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र के नेतृत्व मे हुआ। शिविर मे विधायक संयम लोढ़ा जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित , प्रधान हसमुख मेघवाल , सरपंच जसी देवासी , उप सरपंच महीपालसिह , समाजसेवी व कांग्रेस नेता खेताराम माली , पंचायत समिति सदस्य कुसुम कंवर देवड़ा , रेखादेवी पुरोहित , समाजसेवी गोमाराम देवासी , युवा भाजपा नेता हिरेन्द्रपालसिह देवड़ा भवानीगढ रोडाखेड़ा भाजपा महामंत्री छगनलाल राजपुरोहित फाचरीया आदी का अतिथ्य रहा है  इस दौरान उनका माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान अतिथ्यो के हाथो 45 पुश्तैनी पट्टे वितरण किए। उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र ने बताया की शिविर मे सम्मान जनक शुद्धिकरण 310 व 136 के 23प्रकरण नामांतरण 352 बंटवारे के 19 रास्ते 9 सीमाज्ञान 8 आवंटन 5 जिसमे आबादी व श्मशान कार्य। राजस्व रिकार्ड प्रतिलीपी 400 पट्टे 45 पीएम आवास के 25 आवेदन लिए स्प्रेयर वितरण दो श्रम कार्ड बी...

नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का अनावरण समारोह ब्रह्मधाम मे दण्डिस्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित

चित्र
नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का अनावरण समारोह ब्रह्मधाम मे आयोजित  दण्डीस्वामी के सानिध्य मे समाजसेवी अजयराज पोसिन्तरा द्वारा प्रारूपित मानचित्र मे अनावरण समारोह मे सैकड़ो समाज बंन्धुओ ने दी उपस्थति @reporterliyakat  कालन्द्री- नवपरगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री मे समाजसेवी व भामाशाह अजयराज प्रेमराज रायगर पोसिन्तरा आबुगोड परगना द्वारा प्रारूपित नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का भव्य अनावरण समारोह दण्डीस्वामी देवानंदजी सरस्वती महाराज के सानिध्य मे 20 अक्टूबर बुधवार को  ब्रह्मधाम कालन्द्री मे आयोजित हुआ। नवपरगना राजपुरोहित समाज जिसकी सीमा राजस्थान के सिरोही व जालोर तथा गुजरात के बनासकांठा जिले तक फैली है इसका एक विशाल मानचित्र का अनावरण बुधवार को उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मानचित्र के प्रारुपकर्ता समाजसेवी व भामाशाह अजयराज रायगर पोसिन्तरा ने बताया कि इस मानचित्र में सात तहसीलो का जिसमें सिरोही जिले की रेवदर, सिरोही व शिवगंज तहसील व जालोर जिले की भीनमाल,आहोर व जसवंतपुरा तहसील तथा बनासकांठा की अमीरगढ तहसील का समावेश है। मानचित्र में विभ...

बरलूट में प्रशासन गाँवो के संग शिविर सम्पन्न , विधायक लोढा ने कहा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र हो रहा निस्तारण

चित्र
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओ का शीघ्र हो रहा है निस्तारण- विधायक लोढा प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतो पर आयोजित हो रहे है शिविर लोढा ने समस्यायें सुनकर मौके पर किया निस्तारण सिरोही, 18 सितम्बर। राजस्थान सरकार का महत्वाकांक्षी प्रशासन गांवों के संग अभियान का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। सिरोही तहसील के बरलूट ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान में विधायक संयम लोढा ने पहुंचकर ग्रामीणों को पट्टो के वितरण के साथ समस्याओं का समाधान किया। विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की 352 पंचायत समितियों में कुल 11,341 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित हो रहे है। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभागों द्वारा आमजन से जुडे विभिन्न कार्य संपादित किए कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा  रहा है। विधायक संयम लोढा ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से कहां कि सरकार आपके द्वार तक आयी है और आपको इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। मै तो हमेशा आपके हर कार्य के लिए खडा रहू...

उपस्वास्थ्य केंद्र उडवारिया का सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण

चित्र
उपस्वास्थ्य केन्द्र उडवारिया का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण......... संस्थान पर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर स्टाफ को दिए आवश्यक निर्देश.......सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार admin @ Liyakat Mansuri           सिरोही 11 अक्टूबर | सिरोही जिले की चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं जायजा लेने के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र, उडवारिया, ब्लॉक- पिण्डवाडा की चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण किया साथ ही उपलब्ध सुविधाओ का जायजा लेकर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।            सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा संस्थान के स्टाफ को निर्देश दिये की अपने सेक्टर के 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के सभी आमजन का कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत करवाने के आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व ओर को भी इस का पालन करवाने के लिए जानकारी दी। बीसीएमओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नि:शुल्क जाँच व दवाई योजना का लाभ दिलाए। चिकित्सा संस्थ...

मुम्बई कांग्रेस महासचिव देवासी के जन्मदिन पर पाड़ीव गाँव में 101 कंबल का किया विरतण

चित्र
मुम्बई कांग्रेस महासचिव देवासी के जन्मदिन पर पाड़ीव गाँव में 101 कंबल का किया विरतण  ( Admin - Liyakat Mansuri | Report - Suresh Jugnu Valdara ) सिरोही- निकटवर्ती गॉव पाड़ीव में मुंबई कांग्रेस के महासचिव और राजस्थानी सेल के अध्यक्ष तथा मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे युवा प्रवासी नेता हिराभाई देवासी निवासी भालनी हाल मुंबई का जन्मदिन रविवार 10 अक्टूबर को सेवा भावना के साथ उनके प्रतिनिधि समर्थक सुरेश पुरोहित द्वारा सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल व बिस्किट वितरण कर मनाया गया।  देवासी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा के तमाम कार्य किए गए।देवासी के जन्मदिन पर सिरोही में उनके प्रतिनिधि जयंतीलाल माली ने रक्तदान शिविर व गौशाला में गौग्रास व जरूरतमंद परिवार को खाने के किट एवं रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को कंबल वितरण किया। हिराभाई देवासी गरीबो के मसीहा के नाम से जाने जाते है वह हमेशा गौमाता व असहाय परिवार व प्रवासियों के सुख दुख में तत्पर रहते है।  देवासी के जन्मदिवस पर गॉव पाड़ीव में मुख्य अतिथि पू...

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ बरबड का पालडी एम पशुचिकित्सालय स्टाफ द्वारा किया स्वागत

चित्र
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ बरबड का पालडी एम पशुचिकित्सालय स्टाफ द्वारा किया स्वागत  Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri  सिरोही 7 अक्टूबर | सिरोही पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जगदीश बरबड़ के पालड़ी एम आगमन पर पशु चिकित्सालय पालड़ी एम के स्टाफ द्वारा माला व साफा द्वारा बहू मान करते हुए सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया  इस इस दौरान पशु चिकित्सालय पालडी एम प्रभारी अवेश खान, सुरेश कड़ेला, एल एस ए, शंकरलाल तबियाड अरठवाडा पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ,महेश स्वामी, लोकेश मीणा, हनुमान गोचर ,विजय सिंह, वीरेंद्र जाटव, हरी मोहन,धारा सिंह, गजराज, दलपत सिंह सरवन हीरागर आदि मौजूद रहे  संयुक्त निदेशक डॉ बरबड द्वारा स्टाफ बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और उन्होंने पशु पक्षियों के प्रति कल्याण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी वही सदस्य मीणा ने ओम श्री गजानंद सेवा समिति द्वारा डॉ जगदीश बड़बड़ का स्वागत कर अभिनंदन किया गया ,   उन्होंने रूबरू होते हुए कहा कि जिले में आपकी सेवा सराहनीय है  पालड़ी एम पशु चिकित्सालय द्वारा दुर्घटन...

जीरावला पार्श्वनाथ जैन हातीर्थ में तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर 22 से 24 अक्टूबर तक होगा आयोजित

चित्र
जीरावला पार्श्वनाथ महातीर्थ में होगा, तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर  22से 24 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा शिविर  22 अक्टूबर को शिवगंज, सिरोही व रेवदर तहसील, 23 अक्टूबर को संपूर्ण जालौर जिला, 24 अक्टूबर को पिंडवाड़ा आबूरोड व रेवदर तहसील के दिव्यांग के लिए सुविधा रहेगी Sirohi News Channel , Admin - Liyakat Mansuri ( Reporter - Suresh Jugnu Valdara ) सिरोही 7 अक्टूबर |जीरावला पार्श्वनाथ जैन तीर्थ, भारत सेवा संस्थान (जोधपुर) एंव भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर) के संयुक्त तत्वाधान में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन होगा। जीरावला ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमणभाई जैन एवं सचिव श्री प्रकाशचंद्र के संघवी ने संयुक्त रूप  से बताया है कि सिरोही के रेवदर तहसील स्तिथ जीरावला पार्श्वनाथ महातीर्थ में तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगा जिसका समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। दिव्यांगों की सुविधा के लिए तीन दिवसीय शिविर में अलग-अलग क्षेत्र के लोग शामिल हो सकेंगे।  जिसमें 22 अक्टूबर को शिवगंज, सिरोही ...

मुख्यमंत्री गहलोत का लक्ष्य शिविरों में 10 लाख परिवारों को मिले पट्टा - विधायक लोढा

चित्र
मुख्यमंत्री गहलोत का लक्ष्य 10 लाख परिवारों को मिले पट्टा - विधायक लोढा  ग्राम पंचायत उड़ में प्रशासन गाँवो के संग शिविर का हुआ आयोजन  विधायक संयमलोढा के हाथों से पट्टो का हुआ वितरण Sirohi News Channel - Liyakat Mansuri  सिरोही 6 अक्टूबर |   सिरोही जिले में प्रशासन गाँवो के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान जारी है .... सिरोही तहसील की उड़ ग्राम पंचायत में आज 6 अक्टूबर को प्रशासन गाँवो के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है .... इस शिविर में स्थानीय विधायक संयम लोढा के हाथों से ग्रामवासियों को पट्टो का वितरण किया गया , साथ ही शिविर में एसडीएम रमेश चंद्र , तहसीलदार नीरजा कुमारी , विकास अधिकारी रानू इन्किया , बीसीएमओ डॉ विवेक जोशी , अतिरिक्त विकास अधिकारी पुखराज पुरोहित , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित , पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर चारण सहित अलग अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे .... वही इस शिविर में विधायक संयम लोढा के हाथों से ग्राम सेवा सहकारी मिनी बैंक के केसीसी लॉन के तहत दलपत सिंह को 53,500 रुपये की राशि व रण सिंह को 67000 की राशि भी...

गोयली में प्रशासन गाँवो के संग शिविर में विधायक लोढा ने 10 पट्टो का किया वितरण

चित्र
ग्राम पंचायत गोयली में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सिरोही विधायक  संयम लोढा ने शिरकत की इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने 10 पट्टो व श्रमिक कार्ड वितरित किये सिरोही, 4 अक्टूबर। विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहां कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार गरीबों की सरकार है। यह राज्य की अशोक गहलोत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के लिए जटिलताओं को दूर करते हुए विभिन्न नियमों का सरलीकरण किया गया है जिससे वर्षों से लंबित कार्यों के पूर्ण होने में सुगमता होगी। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रमेश बेहडिया, विकास अधिकारी रानु इंकिया, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ विवेक जोशी, सरपंच होजी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पूर्व सरपंच मीरा देवी, राजेंद्र माली, शांतिलाल मालीए, प्रकाश मेघवाल, भुवनेश माली, गेनाराम मेघवाल, भोमाराम हीरागर, विनोद हीरागर, गोपाल छिपा, महिपाल सिंह आदि कार्यकर्ता सहित कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एएनएमए,  पंचायतीराज विभाग, आयुर्वेदिक विभाग आदि मौजूद रहे। 22 विभाग सम्मिलित होकर ये कार्य करेंग...

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत को माही व बत्तीसा नाला बांध का पानी सिरोही जिले में देने की लुम्बाराम चौधरी ने ज्ञापन देकर की मांग

चित्र
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत को सिरोही जिले में पानी की भंयकर समस्या से अवगत कराया।  बत्तीसा नाला बांध का कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की SirohiNewsChannel Admin @ Liyakat Mansuri  सिरोही 4 अक्टूबर। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला परिषद् सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से दिल्ली में मुलाकत कर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि सिरोही जिले में पानी की भयंकर समस्या है। जिसकों दूर करने के लिए माही व बत्तीसा नाला बांध का पानी जल्द से जल्द सिरोही जिले मिले इसके लिए निर्माण में जो समस्या आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर करने की मांग की।  चौधरी ने बताया कि सूखा प्रभावित एवं पानी की भयंकर समस्या से हमेशा से ग्रसित सिरोही क्षेत्र के लिए कडाणा बांध पर गजुरात-सरकार द्वारा निर्मित सुजलाम सुफलाम नहर से पूर्व में संपन्न समझौते के तहत अपने हक का पानी (माही जल) पेयजल एवं सिंचाई हेतु उलब्लध करवाने की मांग की।  राजस्थान व गुजरात सरकार के बीच माही जल बंटवारा समझौता की पालना करवाने का आग्रह किया। माही जल प्रबंध एवं वितरण व्यवस...

विधायक संयमलोढा ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण माफी योजना के तहत 16 व्यक्तियों को बांटे ऋणी माफ प्रमाण पत्र

चित्र
विधायक संयम लोढा ने 16 व्यक्तियों को बांटे ऋणी माफ प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी योजना के तहत बांटे प्रमाण पत्र Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri  सिरोही, 4 अक्टूबर।  मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी एमनेस्टी योजना 2021 के अंतर्गत जिले के 16 पात्र ऋणियों को विधायक संयम लोढा ने ऋणी माफ प्रमाण पत्र वितरित किये। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मंगलाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी एमनेस्टी योजना 2021 के अंतर्गत जिले के कुल 46 पात्र ऋणियों में से प्रथम चरण के अंतर्गत 23 आवेदन प्राप्त हुए जिसका जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा 5 लाख 95 हजार 829 रूपये एमनेस्टी योजना के अंतर्गत ऋण माफ हुए।   विधायक संयम लोढा ने उपस्थित 16 पात्र व्यक्तियो को अदेय प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ वांछित लोगो तक पहुंचाना चाहिए। हमे प्रयास कर प्रथम पंक्ति से अंत तक खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल दिलाना है। राजस्थान की अशोक गह...

कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का जालोर में हुआ भव्य स्वागत

चित्र
राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज आज जालोर जिले के दौरे पर रही।  इस दरम्यान उनके स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन महिला कांग्रेस जालोर की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में सिरोही जिले से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रदेश सचिव तस्लिम बानो, जिला प्रवक्ता रेणुलता व्यास, जिला उपाध्यक्ष रजनी मेघवाल, मीडिया प्रभारी अंजलि राव, पिंकी मेघवाल, दिव्या, पार्षद संतोष कंवर एवं शाहिन बानो ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

सिरोही जिलामुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए रेलमंत्री वैष्णव को पूर्व मंत्री देवासी ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
सिरोही जिलामुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए रेलमंत्री वैष्णव को पूर्व मंत्री देवासी ने सौंपा ज्ञापन सिरोही,3 अक्टूबर। सिरोही के पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने रविवार को पाली जिले के दौरे पर पहुँचे केंद्रीय रेल, संचार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर सिरोही जिले को जालोर व उदयपुर से रेलमार्ग से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया । पूर्व मंत्री देवासी ने ज्ञापन में बताया कि सिरोही जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटासिंह व सिरोही जालोर सांसद देवजी एम पटेल व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कई बार रेलवे लाइन के लिए सर्वे से संबंधित बात कर चुके हैं।  वर्ष 2015-16 में सर्वे के लिए बजट भी पारित किया गया, लेकिन सर्वे का नतीजा पता नहीं चला , वही ये सर्वे जालौर के बागरा रेलवे स्टेशन से सिरोही होते हुए पिंडवाड़ा और पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन से उदयपुर तक नई रेल लाइन बिछाकर इन चारों शहरों को जोड़ने के लिए बताया गया है।, देवासी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में रेल लाइन बिछा सकती है तो जालौर सिरोही, पिंडवाड़ा, उदयपु...

मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

चित्र
मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत  शिवगंज स्तिथ विधायक लोढा के आवास पर पहुँचकर स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया Sirohi News Channel के लिए कालन्द्री से सुरेश जुगनू वलदरा की रिपोर्ट कालन्द्री , सिरोही 3 अक्टूबर | रविवार   को मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह तंवर के नेतृत्व में ग्रामीणो ने विधायक संयम लोढ़ा के आवास शिवगंज जाकर मोहब्बत नगर मे उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत करवाने पर विधायक संयम लोढ़ा का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए विधायक लोढ़ा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच तंवर ने बताया की इस दौरान विधायक ने ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा की मोहब्बत नगर गांव समेत विधानसभा क्षेत्र व जिले के विकास मे कोई कमी आने नही दूंगा। इस दरम्यान सरपंच अर्जुनसिंह तंवर,उपसरपंच महावीरसिंह देवल वार्ड पंच अमरसिंह,चौथाराम मेघवाल,जीतु कुमार एव ग्रामीण तोलाराम घांची,वागाराम  राव,पीरसिंह,हितेंद्रसिंह,पूनम रावल प्रवीण हरिजन,जितु हरिजन,कैलास कलावंत...

सिरोही शहर भाजपा द्वारा श्रमदान करके दूधिया तालाब संवारने की कोशिश हुई

चित्र
श्रमदान से दूधिया तालाब संवारने की कोशिश हुई भाजपा के 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने किया तालाब सफाई से श्रमदान तालाबों व जलस्रोतों के अस्तित्व पर मंडराते संकट पर चिंता जताई @ Liyakat Mansuri  सिरोही 3 अक्टूबर |  साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर दूधिया तालाब की सफाई के लिए जुटे शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत जीवनदायी जलस्रोत तालाब पर श्रमदान करके जलाशय में पसरी गंदगी, कूड़ा करकट, प्लास्टिक आदि मलबे को साफ करके उसे ट्रैक्टर द्वारा बाहर फिंकवाया गया। सभी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को गर्व से भर देने वाला आवाहन बता कहां की आने वाली पीढ़ी के लिए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक व सजग रहना होगा। रविवार को देवनगरी के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर दुधिया तालाब की सुध लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, कार्यक्रम प्रभारी अजय भट्ट व भरत माली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कचरे व गंदगी को हटाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ...

रावणा राजपूत समाज के सिरोही तहसील अध्यक्ष का हुआ चुनाव , खीम सिंह बरलूट बने तहसील अध्यक्ष

चित्र
जावाल,सिरोही 3 अक्टूबर | @Liyakat Mansuri सिरोही रावणा राजपूत समाज के सिरोही तहसील अध्यक्ष का हुआ चुनाव  खीम सिंह बरलूट निर्विरोध बने रावणा राजपूत समाज सिरोही तहसील अध्यक्ष  सिरोही रावणा राजपूत समाज के सिरोही तहसील अध्य्क्ष पद के लिए चुनाव समाज जिलाध्यक्ष सूबेदार करण सिह के अध्यक्षता सम्पन्न हुए ... तहसील अध्यक्ष के चुनाव की बैठक जावाल स्तिथ रामदेवजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई , वही इस चुनाव में समाज के सभी गणमान्यों ने पहुँचकर जाजम की शोभा बढ़ाई , इसमें जिलां वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमसिंह , चुनाव अधिकारी नारायण सिंह भेव व परबत सिह वेरावीरपुर की मौजूदगी बैठक आयोजित हुई । इस चुनाव के दौरान रावणा राजपूत समाज महिला जिला अध्यक्ष पूरण कुँवर व गुमान सिह ने नामांकन प्रकिया में सर्व समिति से खीम सिह बरलूट के निर्विरोध चुनाव जीतने पर तहसील अध्यक्ष की बागडोर सौपी गई  पूर्व युवा अध्यक्ष जसवंत सिंह ने महेंद्र सिंह परमार जावाल को महामंत्री पद की शपथ दिलावाई .... वही नटवर सिंह उर्फ नोटीबन्ना जिलां प्रचार मंत्री ने कहा कि समाज मे पीड़ित ,विधवा,वर्द्धवस्था,जातिसूचक राज्य दस्तावेद में नाम शु...