संदेश

फ़रवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्यः - जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही, 28 फरवरी। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार की महत्ती योजना ‘‘ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’’ अन्तर्गत जिले के चयनित विद्यालयों ( उच्च प्राथमिक ) की उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के निमित्त ’’ विज्ञान मेला ’’ का आयोजन प्रातः आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक पैवेलियन के पास सिरोही में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर संदेश नायक  द्धारा शुभांरभ किया गया।         जिला कलक्टर ने कहा कि नन्ही बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से  विज्ञान मेले की शुरूआत एक अच्छा प्रयाय हैं। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बाल वैज्ञानिको को भारत की आशाओं एवं सपनो को साकार करने की पुरी आवश्यक्ता हैं। उन्होंने कहा कि सी.वी. रमन की जंयन्ति पर पूरे राजस्थान में विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्य हैं।           अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी ने कहा कि बालको का प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत प्रशंसनीय हैं। मेैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूॅ । इसी क्रम मंें उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह न...

बरलूट थाना में शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर CLG बैठक का आयोजन हुआ

चित्र
Sirohi News 24 ब्यूरो लियाकत अली  बरलूट ,  सिरोही  सिरोही के बरलूट थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए बरलूट थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में आस पास के थाना क्षेत्र हल्का में लगने वाले गाँव जिसमे उम्मेदगढ़ , नारादरा , मंडाणी , जावाल , उड़ , वराडा , देलदर समेत कई गावो के clg सदस्य व ग्रामीणों ने इस बैठक में भाग लिया । इस बैठक में थानाधिकारी द्वारा हेल्मेट अनिवार्यता , सहित मंदिरों में बढ़ रही चोरियों की वारदात को लेकर मंदिर के बाहर गार्ड , व सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया ,  कई सदस्यों द्वारा अलग अलग समस्या बताई जिसमे मुख्य अवैध शराब बिक्री को लेकर कई तरह की परेशानी होती है जिसको लेकर थानाधिकारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाये जाने का आश्वाशन दिया । इस मोके पर  मंछाराम लोहार , तुलसीराम पुरोहित , नवाब खान , पुनीत अग्रवाल , महेंद्र प्रजापत , जब्बर सिंह , प्रदीप जैन , गोविंद पुरोहित , मोहनलाल माली , सोमाराम प्रजापत , चेलाराम , वेनाराम सूर्याल , रामलाल ना...

12वी की छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित ,छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां |

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सरूपगंज (  सिरोही  )  @  गौरव अग्रवाल  सरूपगंज के स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वी की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ,समारोह में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  लालदास महाराज ने शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं को कहा कोशिश करने वालो की हार नही होती।उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में अनुशासन ना भूले।उन्होंने कई उदाहरण देते हुए छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए टिप्स दिए।कार्यक्रम को भांवरी सरपंच भंवरलाल कलबी ने छात्राओं को आगामी परीक्षा में ऊंचाई छूने की शुभकामनाएं दी। समारोह को भूराराम पुरोहित ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि शिष्य हमेशा गुरु के ऋणी होते है।कार्यक्रम को मुश्ताक अहमद नागौरी,मारुति इंटरनेशनल स्कूल से सीमा शर्मा,लक्ष्मणसिंह गुजराल,शीतल बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में गत वर्ष कक्षा 10 वी व 12 वी कक्षा की छात्राए जिन्हें 70 प्रतिशत से अधिक अंक मील उन्हें ...

कुमा गांव के राजकीय प्राथमिक विधालय मे शिक्षण सामग्री वितरण समारोह आयोजित

चित्र
वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से शिक्षा प्रचार व विकास मंच तथा माॅ सेवा ट्रस्ट द्घारा आयोजित कालन्द्री- निकट के कुमा गांव मे 27 फरवरी मंगलवार को वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से प्रवीणभाई जैन अध्यक्ष  माॅ सेवा ट्रस्ट जैतावाडा/अहमदाबाद व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सिरोही की और से कुमा राजकीय प्राथमिक विधालय मे अध्ययनरत बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरण की गई। समाजसेवी भोनाराम देवासी फलवदी व सरतरा सरपंच भैराराम राणा की मौजूदगी मे बच्चो को शिक्षण सामग्री पेन,पेन्शिल,रबड,स्लेट,बुक आदी वितरण की। गौरतलब है की पिछले दो वषॅ से वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से दजॅनो विधालयो मे शिक्षण सामग्री वितरण की गई है।संस्था प्रधान दलपतसिह देवडा ने नेक कायॅ के लिए वाॅईस ऑफ सिरोही के प्रमुख व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सयोजक  युवासमाजसेवी सुरेश पुरोहित का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर सहायक सचिव बाबुलाल काबावत समेत ग्रामीण मौजूद थे।

जैविक कृषिॅ आज की अहम आवश्यकता - जिला कलेक्टर नायक

चित्र
ब्रह्मधाम कालन्द्री मे ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का हुआ आयोजन sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली @ सुरेश जुगनू  कालन्द्री-कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर के सभा भवन मे कृषिॅ विभाग द्घारा परम्परागत कृषिॅ विकास योजना के अन्तगॅत ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का आयोजन गुरूवार को सिरोही जिला कलेक्टर संदेश नायक के मुख्य अतिथ्य मे तथा सिरोही प्रधान प्रज्ञा कंवर देवडा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर नायक ने जैविक कृषिॅ को आज की अहम आवश्यकता बताते हुये पयाॅवरण संतुलन के जरूरी बताया साथ ही कृषको को ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती के तरीके को अपनाने की अपील की।प्रधान देवडा ने भूमि की उत्पादकता बनाये रखने हेतु जैविक खेती करने की सलाह दी।उपनिदेशक कृषिॅ जगदीशचन्द्र ने बढते हुये रसायनो के लगातार प्रयोग से पयाॅवरण को नुकसान होना बताया।उपनिदेशक आत्मा डाॅ,प्रकाश कुमार ने भूमि मे पोषक तत्वो की कमी एवं उनके लक्षण व निराकरण के जैविक उपाय बताये। सहायक निदेशक राठौड ने विभागीय योजनाओ की जानकारी दी।इस दौरान अतिथ्यो का माला,साफा व शाॅल द्घारा सम्मान किया गया।समारोह मे नायब त...

पेयजल की समस्या से वलदरा के ग्रामीण परेशान,गांव का मुख्य हैण्डपम्प जजॅर, कैसे निकाले जल

चित्र
sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली  कालन्द्री ,  सिरोही  ( सुरेश जुगनू  ) कालन्द्री के  नीकट  वलदरा गांव मे इन दिनो गांव का मुख्य पेयजल फलवदी रोड स्थित हैण्डपम्प के चारो और से जजॅर होने से ग्रामीणो को भारी मुसीबते झेलनी पड रही। उक्त हैण्डपम्प से आधे ज्यादा गांव मे पेयजल की पुतिॅ होती है लेकिन हैण्डपम्प के चारो और सुरक्षा दिवार जजॅर होने से पानी निकालने और मटखा रखने तक की जगह नही होने से लोगो को भारी मुसीबते झेलनी पडती है। उक्त हैण्डपम्प गांव की मुख्य लाईफ लाईन है। गांव के समीप तथा फलवदी रोड पर स्थित उक्त हैण्डपम्प जंगल श्रेत्र मे होने से पशु और पक्षियो की भी प्यास बुझाता है लेकिन सुरक्षा दिवार चारो और से टुट जाने से पानी अंदर ही तह तक चला जाता है जिससे पशु और पक्षी भी पेयजल के लिए तरस रहे है।साथ ही नजदिक ही फलवदी ग्रेवल रोड और मुक्तिधाम तथा पशुओ के चरागाह व आखरी होने से  राहगीरो के साथ पशु चराने वाले लोगो को भी भारी मुसीबते झेलनी पड रही है। -इनका कहना- वलदरा फलवदी रोड पशुओ की आखरी के पास स्थित हैण्डपम्प की सुरक्षा दिवार चारो और से जज...

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की |

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही  जिला कलक्टर सन्देश नायक की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की गयी। विडियों कान्फ्रेन्सिंग में जिला कलक्टर द्वारा ग्राम संवकों से योजनाओं (मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय) में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी गई। जिसमें ग्राम सांतपुर से 02 परिवाद युआईटी की भूमि वापस ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने बाबत् तथा पट्टे हेतु प्राप्त हुई। साथ ही ग्राम पंचातय ओर से 08 परिवाद प्राप्त हुए है जिसमें बत्तीया नाले की सुरक्षा दीवार पूर्ण करवाने, एनएच 27 से मोरथला तक डामरीकरण मरम्मत, उप स्वास्थ्य केन्द्र की मरम्मत एवं कम्पाउण्डर लगाने, ओर ग्राम की गोचर भूमि ग्राम पंचायत के नाम दर्ज कराने, खेल मैदान के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने, आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर लगाने, डेरना गांव की आबादी भूमि ग्राम पंचायत के नाम करवाने बाबत् परिवाद प्राप्त हुए है।

आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगो का जड मूल से इलाज संभवः- जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही । आयुर्वेद विभाग के आबूरोड में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आज जिला कलक्टर संदेश नायक द्धारा दीप प्रज्जवलित के साथ प्रारंभ हुआ।        जिला कलक्टर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगों का जडमूल से इलाज संभव है। शिविर के अन्दर भर्ती होने वाले रोगियों का अर्श रोग ऑपरेशन निःशुल्क किये जाने से लोगो को अधिकाधिक लाभांवित के लिए आव्हान किया। यूआईटी चैयरमैन सुरेश कोठारी ने इस शिविर में अधिकाधिक लाभ लेकर जीवन शैली गत व्याधियों का उपचार स्थाई तौर पर आयुर्वेद से संभव है तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरापद व पंचकर्म के वस्तिकर्म से सभी रोगों का उपचार अपने आप में विशिष्ट है।        शिविर में माधव विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के डीन डॉ गौरी शंकर इन्दौस्यि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से लाक्षणिक लाभ व इमरजैंसी उपचार संभव है। आयुर्वेद सभी व्याधियों का स्थाई लाभ व व्यक्ति को स्वस्थ्य व ...

143 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त स्कॉर्पियो से बरामद किया , पुलिस थाना पालड़ी एम की बड़ी कार्यवाही

चित्र
Sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली 43 किलो डोडापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , पिस्टल सहित 5 जिंदा कारतूस भी किए बरामद   सिरोही  सिरोही - जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर सिरेाही द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृताधिकारी भवानीसिंह के निर्देशन में पुलिस थाना पालड़ी एम ने 10 दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो सहित अभियुक्त को पिस्टल मय 5 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। मंगलवार  को बिहारीलाल शर्मा उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पालड़ी एम मय हैड कानि. सोमाराम, मनोहर लाल व कानि. सोहनलाल व भीखाराम व वीरेन्द्र सिंह कानि. का तकनीकी सहयोग लेते हुए टोल प्लाजा बागसीन पर नाकाबंदी की। दौराने नाकाबंदी शिवगंज की तरफ से एक बिना नम्बरी नीली बत्ती लगी हुई सफेद स्कॉर्पियो वाहन तेजी से आई। जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने पुलिस जाप्ता पर पिस्टल तान दी जिस पर पुलिस जाप्ता ने स्वयं का बचाव करते हुए अभियुक्त खेताराम उर्फ खेमाराम पुत्र चीमाराम जाति...

परिवहन विभाग केद्वारा आयोजित जन जागृति अभियान का भव्य समापन हुआ,तिरंगे वाले गुब्बारों को आसमान में उडाया |

चित्र
सिरोही, 20 फरवरी।    परिवहन विभाग द्वारा पिछले चार दिनों से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान का मंगलवार को पनिहारी गार्डन में भव्य समापन हुआ।  इस कार्यक्रम की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि इसे जिलेवार पूरे राज्य में चलाया जा रहा है इसी क्रम में इस बार सिरोही में यह आयोजित किया गया, इस प्रकार का भव्य आयोजन सिरोही जिले में पहली बार हुआ है, जिसमे जयपुर से अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सत्तार खान तथा पाली से प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चारण व अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक जनजागरण हेतु विशेष तौर से सिरोही आए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहाँ सम्मानित अतिथियों ने तिरंगे झंडे सदृश गुब्बारे उड़ा कर सड़क सुरक्षा सन्देश लिए पैदल रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया, इसके पश्चात हैलमेट की उपयोगिता और अनिवार्यता बताने के लिए सिरोही बाइक राइडर्स ग्रुप के नेतृत्व में सिरोही के लगभग 50 बाइक सवारों ने मोटर साईकिल रैली भी निकाली। पूरे शहर के चक्कर लगाने के बाद दोनों रैलियों...

तालाब से अतिक्रमण हटवाकर सौन्दर्यकरण करने के लिए सौपा ज्ञापन

चित्र
निम्बला तालाब व काराऊ तालाब का सौन्दर्यकरण करने की जरूरत सिरोही । निकटवर्ती पाड़ीव पंचायत स्थित गोलिया क्षेत्र के काराऊ तालाब व निम्बला तालाब का समय पर रखरखाव नही होने के कारण लोगो ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर प्राकृतिक पानी के रास्तो को अवरुद्ध कर लिया है।जिसके कारण तालाब में पानी की आवक कम हो रही हैं।ऐसे में सरपंच व वार्ड पंच को बैठक लेकर तालाब से अतिक्रमण हटाने व तालाब के सौन्दर्यकरण को लेकर संकल्प लेना चाहिए।ग्रामीणों के सहयोग से साथ मिलकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसके बाद पंचायत द्वारा इसका खुदाई कार्य शुरु किया जाए,उलेखनीय हैं कि पाड़ीव पंचायत मुख्यालय पर वर्षों पुराना निम्बला तालाब हैं।किसी समय तालाब में हर वर्ष पानी की आवक अच्ची होती हैं,जिससे आसपास के कुए रिचार्ज होते थे।समय के साथ इस तालाब को भी किसी का ग्रहण लग गया और इसका रखरखाव नही होने के कारण जगह जगह गंदगी के ढेर लग गये ऒर ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।कई लोगों ने तालाब के किनारों पर पक्के मकान बना दिये और किसी ने निम्बला तालाब की भूमि पर कब्जा करने के बाद पंचायत की भूमि को बेचा गया ...

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में खेतेश्वर सोसाइटी के संचालक को किया गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चित्र
सिरोही खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया।   सिरोही पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर भवानी सिंह डीवाईएसपी के नेतृत्व में थाना अधिकारी आनंद कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ के अन्तर्राज्यी इनामी धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खेतेश्वर सोसायटी के संचालक द्वारा आम लोगों को प्रलोभन देकर उनकी सोसायटी में धन निवेश करने हेतु प्रेरित किया और आम लोगों द्वारा सोसाइटी में करोड़ों रुपए निवेश किए गए, करोड़ों रुपए की सोसाइटी के संचालक राजवीर सिंह ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़प कर करीब डेढ वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया। बता दें कि राजवीर सिंह पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर, नगर हवेली तथा दमन व दीव में कुल 45 शाखाएं खोल कर उसमें आम लोगों द्वारा निवेश किए गए क...

स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संतुलन के लिये अपनाये जैविक खेती

चित्र
सिरोही , शिवगंज जिले में परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत पंचायत समिति शिवगंज जैविक कलस्टर समूह का पंचायत समिति स्तरीय जैविक कृषि मेला ग्राम पंचायत अरठवाड़ा के पीपलेष्वर महादेव मंदिर प्रागण में जैविक कलस्टर में चयनित किसानों व प्रगतिषील किसानों, ओटारम  देवासी गोपालन राज्य मत्री  राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथ्य एवं  कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सानिघ्य में 18 फरवरी 2018 को  आयोजित किया गया।  पंचायत समिति षिवगंज के 250  कृषकों व 19 कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया ।         गोपालन राज्यमत्री राजस्थान सरकार मेले मे भाग लेने वाले किसानो को वर्तमान समय में किये जा रहे अंधाधुध रसायनों के प्रयोगों से होेने वाले हानिकारक प्रभााव व टिकाउ खेती के लिये जैविक खेती व जैविक उत्पाद के प्रयोग का आहवान किय,ा इसके साथ ही किसानें की आय को दुगुना करने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यथा जल बचत योजना ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान ऋण माफी योजना, व सुअर, जंगल...

दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव धुमधाम से सम्पन्न, विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन |

चित्र
रेवदर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शनिवार रात्री आयोजित भव्य भक्ति संध्या कालन्द्री माॅ सेवा ट्रस्ट जैतावाडा/अहमदाबाद के संस्थापक प्रवीणभाई जैन व उनके पुत्र राजेश,निलपेश और पिंगल एव उनके परिवार द्घारा आयोजित रेवदर पुलिस थाना के पास बाणमाता,महाकाली माता तथा कालभैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे शनिवार रात्री को श्याम पालीवाल एण्ड पाटीॅ द्घारा देर रात तक आकषॅक भजनो की प्रस्तुति दी गई साथ ही भक्ति संध्या का शानदार,यादगार व लाजवाब तथा आकषॅक मंचसंचालन युवा साहित्यकार सुरेश जुगनू वलदरा ने किया साथ समारोह मे रेवदर विधायक जगसीराम कोली,न्यायिक मजिस्ट्रेड डाॅ,रामचन्द्र चौहान,प्रदेश कांग्रेश महासचिव नीरज डांगी,रेवदर डीएसपी देवाराम चौधरी,थानाधिकारी दिलीप खदाव,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणभाई दवे,पृवॅ सरपंच मानाराम पुरोहित,बार एशोशिएशन के पृवॅ अध्यक्ष हरीसिह राव,समाजसेवी व भाजपा नेता छगनलाल पुरोहित फाचरिया,भारताराम देवासी जालोर,हिमपालसिह देवल, समेत कई गणमान्य लोग भक्ति संध्या मौजूद रहे। वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप की और से समाजसेवी व दानदाता प्रवीणभाई जैन का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया ग...

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से करीब 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया |

चित्र
लुटेरों ने  हवाई फायर भी किया | सिरोही , राजस्थान 18 Feb 18 सिरोही जिले के मण्डार थाना  अंतर्गत  मगरीवाडा सरहद  के समीप  जाखड़ डीजल पेट्रोल पम्प  पर सफेद कार में सवार होकर आए लुटेरों ने  पेट्रोल पम्प  को निशाना बनाया और पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर करीब 60 हजार रुपये लूट लिए । तीन से चार लुटेरे थे जिन्होंने वहाँ से भागते वक्त हवाई फायर भी किया और वहाँ से भागने के दौरान उनकी कार एक गड्ढे में फस गई जिससे लुटेरे कार को वहीं पर छोड़ कर भाग निकले  सूचना पाते ही मण्डार पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त करते हुए जिले में तुरंत नाकाबंदी करवाई वही गाड़ी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है गाड़ी से फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है जिससे लगता है कि ये लुटेरे नम्बर बदलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते होंगे  सिरोही से लियाकत अली की रिपोर्ट  9828840235  

रिक्त पदों पर पंचायत उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

सिरोही, 17 फरवरी।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर बताया कि माह मार्च, 2018 में पंचायत उप चुनाव के अन्तर्गत जिले में पंचायत समिति शिवगंज के ग्राम पंचायत ध्रुबाणा के वार्ड सं. 01, ग्राम पंचायत ओडा के वार्ड सं. 11, ग्राम पंचायत झाडौली वीर के वार्ड सं. 06 एवं पंचायत समिति आबूरोड के ग्राम पंचायत उमराणी के वार्ड सं. 4, ग्राम पंचायत निचलागढ के वार्ड सं. 05 एवं पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत सोनेला, के वार्ड सं. 5 के वार्ड पंचों व पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत लूणोल के सरपंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक व विधिक सहायता प्रयोजनार्थ तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट आबूरोड को पंचायत समिति आबूरोड के क्षेत्र उमरानी व निचलागढ, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट रेवदर को पंचायत समिति रेवदर ़क्षेत्र सोनेला व लूणोल व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट शिवगंज को पंचायत समिति शिवगंज के क्षेत्र ध्रुबाणा, ओडा व झाडौलीवीर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 

दिल दहलाने वाला हादसा झोपड़े में लगी आग, 3 वर्ष का मासूम बच्चा जिंदा जला |

चित्र
@ गौरव अग्रवाल सरूपगंज समीपवर्ती वाटेरा के चेला की टोकरी फली में अचानक झोपड़े में आग लगने से एक मासूम जिंदा जल गया वही झोपड़े में मौजूद एक और बच्चे को उसके चाचा ने सलामत झोपड़े से बाहर निकाला।सूचना पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। रोहिड़ा थाना प्रभारी नरसीराम ने बताया कि चेला की टोकरी निवासी कन्हैयाराम पुत्र मन्नाराम गमेती ने रिपोर्ट देकर बताया कि वो खुद मजदूरी कार्य करने गया था एवं उसकी पत्नी व दो बच्चे घर पर थे इस दौरान मेरी पत्नी पानी भरने घर के पास स्थित हंदपुम्प पर गई तब घर मे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।आग में उसके पुत्र आकाश(3) की जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पुत्र विमल को उसके चाचा द्वारा सुरक्षित बचाकर बाहर निकाला।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक थानाराम देवासी,पटवारी संदीपसिंह,सरपंच राजूराम गमेती,एएसआई हरदानाराम,हैडकांस्टेबल छैलसिंह,उपसरपंच चंद्रकांत वैष्णव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चाचा ने जान जोखिम में डाल भतीजे को निकाला बाहर * झोपड़े में आग लगने के बाद झोपड़े में दो बच्चे मौजूद थे।आग लगने की सूचना पर पास में ही खेत पर कार्य कर रहे भैराराम गमेती...

गरीबो के आशियाने पर चला नगर परिषद् का बुल्डोजर ,नगर परिषद् की कार्यवाही पर बोले पूर्व विधायक लोढ़ा

चित्र
सिरोही ब्यूरो लियाकत अली                                                                                                                             सिरोही 15 फरवरी। तीस से चालीस साल की अवधि से डाबा भीलवाडा में रह रहे परिवार बिजली के कनेक्शन, राशन कार्ड, सरकारी पेंशन का लाभ, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय की सुविधा का लाभ इन सबके बावजूद सिरोही नगर परिषद के कारिंदो ने जेसीबी चलाकर इस कदर खदेड दिया कि दस दिन का नवजात शिशु खुले में सडक पर आ गया। इस नवजात के पास उसकी प्रसूता मां के आंचल के अलावा छाया नहीं बची। इसी तरह कई महीनों बिस्तर में पडे गंभीर बीमारी से पीडित 75 वर्षीय सोनाराम भील के सामने खुद की बीमारी, खुद के जीवन के साथ साथ परिवार और टीबी की बीमारी से पीडित पुत्र वीरार...

पर्यटन नगरी में दिल दहला देने वाली खबर , प्रेमी युगल ने की अपनी जीवन लीला समाप्त |

चित्र
Reporter - LIYAKAT ALI माउंट आबू ,  सिरोही   वैलेंटाइन डे के कुछ घंटे बीतने के बाद दिखा असर प्रेमी युगल ने की अपनी जीवन लीला समाप्त पर्यटन नगरी माउंट आबू में दिल दहला देने वाली खबर , प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के कुछ ही घंटो के बात फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला को किया समाप्त ,पुलिस पहुँची मौके पर , प्रेमी युगल को पेड़ सेे नीच उतार दो इंसानो के प्रेम को जाहिर करने का कहे जाने वाला दिन वैलेंटाइन डे इस दिन दो प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं और साथ ही जीने मरने की कसमें खाते हैं और कुछ लोग इस प्यार की बंधन में बंध जाते हैं और कुछ अपना जीवन भी छोड़ देते हैं  ऐसा ही एक वाक्य आज माउंट आबू के  माच गाव इलाके में एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया  घटना की जानकारी मिलते ही माउंट आबू पुलिस थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे जहां पर सिरोही कोठी के नजदीक स्थित पेड़ पर दो युगल प्रेमियों का के शव लटकते हुए मिले देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं पुलिस ने क...

भाजयुमो के जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सांसद व जनप्रतिनिधियो को झेलना पड़ा विरोध...

चित्र
-काग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे   रिपोर्टर गौरव अग्रवाल    पिंडवाडा सरूपगंज।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को युथ चला बूथ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को लेकर जालोर-सिरोही सासंद देवजी एम पटेल समैत कई जनप्रतिनिधियो को काग्रेस कार्यकर्ताओ का विरोध झेलना पड़ा। सांसद पटेल सोमवार सांय जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सरूपगंज पहुंचे तो काग्रेस जिला महामंत्री हमीद कुरैशी,एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निम्बाराम गरासिया व जालोर सिरोही लोकसभा महासचिव आजाद मेघवाल सहित काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिडकी खोलने, सरूपगंज में बस स्टेण्ड,ट्रेनो के ठहराव, 20 किलोमीटर के अन्र्तगत रहने वालो को टोल छुट, पश्चिमी बनास बांध पर पुलिया, रेलवे फाटक पर ब्रिज सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन देने के लिए गाड़ी रूकवाई, मगर सांसद पटेल द्वारा ज्ञापन नही लेने पर कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया।कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी और सांसद को काले झंडे दिखाए।इस अवसर पर निकेश रावल,सिराज मेमन,राजेश अग्रवाल,उपसरपंच संजय परम...