संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

चित्र
सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया। गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये। गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, क...

मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल

चित्र
मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल सिरोही को बड़ी सौगात देने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया, आयोजन से जनता को दूर रखने के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार सिरोही 30 सितम्बर । जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने देवनगरी में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री की ओर से सिरोही जिले को बड़ी सौगात बताते हुए निर्दलीय विधायक सहित कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल शिलान्यास के उद्बोधन में इनके मिथ्या प्रचार से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर कहा कि जनता ने भी हमारे काम की सराहना की है और प्रेम व विश्वास पंचायत चुनाव में भी दर्शाया है। सांसद ने कांग्रेसियों के हुड़दंग व निर्दलीय विधायक के झूठ फैलाने की बात कह तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में हो रहे विकास कार्य इनको हजम नहीं हो रहै और वे बौखला गए हैं। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज मे उन्नत करने के साथ देवनगरी सिरोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास क...

प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 छात्रों का नवोदय में चयन , विद्यालय परिवार ने माला मोमेंटो द्वारा छात्रों का किया सम्मान

चित्र
प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 छात्रों का नवोदय में चयन ,दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन  विद्यालय परिवार ने माला मोमेंटो द्वारा छात्रों का किया सम्मान @ रिपोर्ट - सुरेश जुगनू वलदरा ( Liyakat Ali Mansuri ) सिरोही 29 सितंबर | कालंद्री कस्बे में स्थित प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप के 4 छात्रों का नवोदय में चयन होने पर बुधवार को विद्यालय परिवार में उनका माला वह मोमेंटो द्वारा स्वागत किया संस्था निदेशक आचार्य भरत राजपुरोहित नए बताया कि प्रवीण बिश्नोई पुत्र पुत्र सरवन बिश्नोई ग्राम विकास अधिकारी वह विरल बालिया पुत्र ईश्वर बारिया गोरी आजा पुत्री हिम्मत से चारण अध्यापक व स्वरूपा माली पुत्री अमृत माली का जवाहर नवोदय विद्यालय मैं चयन हुआ सिरोही जिले की एकलौती जवाहर नवोदय विद्यालय मैं चयन होने पर अभिभावकों व विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर कर बधाई दी विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नए आया स्थापित करते हुए प्रतिवर्ष नवोदय में विद्यार्थियों का चयन होने पर अपनी पेट बना रहा है प्रयाग एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है प्रयाग एजुकेशन ग्र...

सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग

चित्र
सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग  जिले के प्रभारी मंत्री सिरोही मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे सिरोही, 29 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को सिरोही आएंगे।        जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को 11 बजे सिरोही में मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् कालेज निर्माण स्थल पर वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2 बजे सिरोही से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।        सिरोही मेडिकल काॅलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास में जिले के सांसद देवजीएम पटेल, सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा- आबूरोड विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

चित्र
जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा   @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही, 29 सितम्बर। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेकर सकारात्मक सोच को रखते हुए उसका निराकरण करने के लिए सकारात्मक प्रयास करें।         वे जिला परिषद की विशेष बैठक में उपस्थित समस्त जनों को सम्बोधित कर रहें थे।       जिला प्रमुख ने कहा कि जन प्रतिनिधि अपने- अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है, इस कारण उनके द्वारा उनके क्षेत्रों की उठाई की गई समस्याआंें का समाधान अवश्य ही होना चाहिए ऐसी सुनिश्चितता के प्रयास अमल में लाए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के कार्यो के प्रस्तावों के अनुमोदन होने से पूर्व उनकी सूचि जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि अनुमोदन के वक्त पारदर्शिता बनी रहें साथ ही उन्होंने कहा कि नवीन सडकों की गुणवत्ता में यदि कहीं पर कमी है, तो उसकी जांच करवाकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने आगामी बैठक में पूर्...

सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही 29 सितंबर/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सिरोही की ओर से सिरोही ब्लॉक के सिन्दरथ ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर  दो दिवसीय कार्यक्रम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर  संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से उप जिला प्रमुख श्रीमती मनीषा मीणा, सरपंच शिवराज सिंह देवडा, सी.डी.पी.ओं सुबोध जौशी, भारतीय जीवन बीमा के प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल मीणा, डॉ मेहुल मेहता, कनिष्ट अभियन्ता हैमन्त प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वार्ताकार डॉ मेहुल मेहता ने स्वस्थ रहने के लिए अपने प्रतिदिन के भोजन में आवश्यक पोषक तत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती धात्री महिलाओं में एनीमिया से बचने के लिए हरी ताजी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें एवं कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही इत्यादि का पर्याप्त मात्रा म...

सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा

चित्र
सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा" डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही,29 सितंबर 2021 | डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा कर मांग रखी कि सम्पूर्ण भारत में डॉ आंबेडकर सभा भवनो, राजकीय छात्रवासों के सभा भवनो व सामुदायिक भवनों की भीतरी दीवारों पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब का जीवन काल,शैक्षिक योग्यता, शोध, पुस्तकों के नाम, और गोलमेज सम्मेलन, प्रारूप समिति अध्यक्ष, संविधान निर्माता, श्रम मंत्री व विधि मंत्री के रूप में योगदान, उपलब्धियों, कार्यो को लिखना व चित्रांकन किया जावे यही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। बाबा साहब द्वारा देश व मानवता के लिए किए गए कार्यों से अवगत होगी।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंछाराम मड़िया के नेतृत्व में तोलारा...

कृषि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत , कालन्द्री पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द

चित्र
कालन्द्री थानाक्षेत्र के वलदरा गाँव स्तिथ कृषि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत  मंगलवार देर शाम कुएं के पास काम करते समय हुआ हादसा  कालन्द्री पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द    @ Liyakat Ali Mansuri  सिरोही 29 सितम्बर | कालन्द्री थानाशेत्र के वलदरा गाँव मे मंगलवार शाम कृषि कुएं पर कार्य करते समय कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ... घटना की जानकारी मिलने पर कालन्द्री थाने से जाब्ता मौके पर पहुचा ओर स्थानीय लोगो की मदद से मर्तक के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कालन्द्री के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाया , वही बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया ..... कालन्द्री थानाधिकारी सरिता कुमारी ने जानकारी देकर बताया कि मंगलवार शाम थानाशेत्र के वलदरा गाँव स्तिथ एक कुएं में व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची व मर्तक भीमाराम पुत्र सोनाजी भील 28 वर्षीय के शव को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से कुएं से बाहर निकलवाकर , शव को कालन्द्री अस्पताल की मोर्चरी मे...

सिरोही में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर प्रशिक्षण हुआ आयोजित....डॉ. राजेश कुमार

चित्र
सिरोही 28 सितंबर - ( Liyakat Ali Mansuri ) मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर स्वास्थ्य भवन में जिले के सभी बीसीएमओ, प्रति ब्लॉक से एक चिकित्सा अधिकारी व बीपीएम को प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार   सिरोही   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस बीमा योजना के तहत राज्य के हर व्यक्ति को ₹5 लाख तक केस लेस इलाज किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर स्वास्थ्य बीमा का फायदा मिलेगा। इस बीमा योजना का फायदा लेने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों और लघु सीमांत कृषक को और संविदा कर्मियों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।  अन्य परिवार वालों को ₹850 प्रति वर्ष के बीमा योजना से जुड़ कर इसका फायदा ले सकते हैं। इस योजना से जुड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी परिवारों को कैशलेस उपचार मिलेगा। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मह...

राजपुरोहित सेवा विकास संस्थान सिरोही ने समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनियो का किया स्वागत

चित्र
राजपुरोहित सेवा विकास संस्थान सिरोही ने समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनियो का किया स्वागत जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद  सिरोही | सेवा विकास संस्था सिरोही की तरफ से राजपुरोहित समाज से निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत समारोह राजपुरोहित छात्रावास सिरोही में रखा गया। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी मनीषा पार्षद गीता  इन सभी का समाज के तरफ से माला साफा व शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए बालिका शिक्षा को समाज मे और गति देने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षा ही गुरू और मित्र है। बालिका विधालय व खेतेश्वर चौक के लिए भी जिला प्रमुख को बीटी पुरोहित ने अवगत करवाया। उस मौके पर राजपुरोहित सेवा विकास संस्था के अध्यक्ष बी टी पुरोहित ने समाज बंन्धु के जिला प्रमुख बनने पर खुशी जाहिर करते हुए समाज के लिए गर्व का विषय बताया साथ ही सभी स्वजातीय बंन्धुओ का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर  भुवनेश स्वरूपगंज भरत पिंडवाड़ा...

कालन्द्री पंचायत उपचुनाव में वार्ड नंबर चार से देवाराम घांची 38 वोटो से चुनाव जीते

चित्र
कालन्द्री पंचायत उपचुनाव में वार्ड नंबर चार से देवाराम घांची 38 वोटो से चुनाव जीते सिरोही |मंगलवार को कालन्द्री ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार का उप चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। वार्ड संख्या चार के कुल मतदाता 429 मे से 229 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अर्जुन सिंह को 91 जबकी देवाराम घांची को 129 मत/वोट मिले। जबकी 8वोट खारिज हुये और एक मत नोटा मे पडा। इस प्रकार देवाराम घांची 38वोट से वार्ड नंबर चार से विजय हुए। वार्ड पंच का चुनाव जीतने पर मित्रो व शुभचिंतको ने खुशी जाहिर कर बधाई देते हुए माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर मुह मीठा करवाया। इस दौरान उनके आवास पर भी घांची समाज के लोगो के साथ मित्रो ने जाकर बधाई व शुभकामनाए देते हुए स्वागत किया।इस दौरान भंवरलाल माली सुल्तान सिह अभयसिह शैलेष डांगी चुनीलाल घांची रमेश घांची वेलाराम घाची दलपतसिह शीवलाल मेघवाल विक्रम घांची आदी मौजूद रहे।  नवनिर्वाचित वार्ड पंच देवाराम को सरपंच महीपालसिह देवड़ा व उपसरपंच प्रवीण माली ने भी बधाई दी।

सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा बने मसीहा, खुद रक्तदान कर अन्य को प्रेरित कर करवाते हैं रक्तदान

चित्र
सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा बने मसीहा, खुद रक्तदान कर अन्य को प्रेरित कर करवाते हैं रक्तदान आज तक कई लोगो की रक्तदान कर बचाई जान, सूचना मिलते ही पहुंच जाते हैं सिरोही ब्लड बैंक पिछले दो दिन में करीबन 10 यूनिट युवाओं को प्रेरित कर जरूतमंदों को उपलब्ध करवाया रक्त सिरोही 28 सितंबर | रक्तदान करके किसी का जीवन तो बचाया ही जाता है साथ ही खुद की सेहत को भी बेहतर बनाया जाता है। कुछ ऐसा ही कर रहे हैं सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा। उन्होंने आज तक खुद ने रक्तदान कर कई जनों को रक्त उपलब्ध करवाया है। इतना ही नहीं बल्कि इन्द्रा ने युवाओं को प्रेरित कर खुद मौके पर पहुंच कर रक्तदान करवाते है।  इन्द्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि आपके रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। आपके खून की एक-एक बूंद जरूरत मंद व्यक्ति के लिए अमृत के समान है। आवश्यक्ता पडऩे पर आपके रक्त की एक बंूद भी जिंदगी बचा सकती है। रक्तदान करने से व्यक्ति में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है और शीघ्र ही रक्त पुन बन जाता है।   इन्द्रा नियमित रक्तदान के अलावा जरूरत ...

सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित , ऑटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

चित्र
सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित ,  प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया सिरोही, 28 सितम्बर।   जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू किया। श्रम अधिकारी ने बताया कि ई -श्रम पोर्टल पर पंजीयन बढाने हेतु प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो पूरे जिले में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करेगा। ई श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिक यथा निर्माण श्रमिक स्ट्रीट वेण्डर, रिक्शा व आॅटो चालक, घरेलू श्रमिक, कुली, मिड-डे-मील श्रमिक, छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मोची, ईट भटटों पर काम करने वाले, रेहडी-फडी वाले, न्युज पेपर वेंडर,कारपेन्टर, प्लम्बर, नाई ,चाय विक्रेता, आॅनलाईन काॅरियर सेवा से जुडे श्रमिक व ऐसे श्रमिक जो खुली दिहाडी आदि सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन कराकर मुफ्त ई- श्रम कार्ड प्राप्त करें।     ...

वराडा की राउमावि में किशोरी मेले का हुआ आयोजन ,

चित्र
सिरोही के राउमावि वराडा में किशोरी शैक्षिक उत्सव 2021 22 का आयोजन प्रभारी फिरदौस बेगम के दिशा निर्देशन में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं द्वारा किया गया ,अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं द्वारा हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान, स्कॉलरशिप एवं योजनाओं,सामाजिक विज्ञान सामसामयिक परिप्रेक्ष्य व बाल अधिकार गतिविधियो का तीन जोन में प्रस्तुतिकरण किया गया जिसमें 42 छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई, विद्यालय की निर्णायक समिति के सदस्य व्याख्याता गोवाराम मेघवाल, मोहनलाल सुथार,मोहम्मद रफीक व रमेश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ तीन प्रस्तुतियों का अवलोकन कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किये इस दौरान विद्यालय के जोगेन्द्र कुमार, भँवरलाल मूंगिया, इन्द्राज गुर्जर,पेकाराम व शारीरिक शाशि शान्ति उपस्थित रहे।

पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्र स्थापितः 28 सितंबर को होगा मतदान, इसी दिन होगी मतगणना

  सिरोही, 27 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि पंचायत उप चुनाव अन्तर्गत जिले में पंचायत समिति पिंडवाडा के ग्राम पंचायत वासा के वार्ड सं. 04 व ग्राम पंचायत मोरस के वार्ड सं.06, पंचायत समिति सिरोही के ग्राम पंचायत बाल्दा के वार्ड सं. 01 व 5, ग्राम पंचायत कालन्द्री के वार्ड सं. 04 एवं पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत गुलाबगंज के वार्ड सं. 13 व ग्राम पंचायत धवली के वार्ड सं. 06 वार्ड पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव सम्पन्न कराने जाने है।  उन्होंने बताया कि पंचायत उप चुनाव अन्तर्गत  पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वासा वार्ड पंच 04 के लिए ग्राम पंचायत सभा भवन वासा व मोरस के वार्ड सं. 06 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मोरसा को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार सिरोही की ग्राम पंचायत बाल्दा के वार्ड पंच सं. 01 व 5 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाल्दा आर तथा ग्राम पंचायत कालन्द्री के वार्डपंच सं. 04 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कालन्द्री तथा पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत गुलाबगंज के वार्ड पंच सं. 13...

सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न , कुल 27 परीक्षा सेन्टर मे 13189 अभ्यर्थी परीक्षा मे बैठे

चित्र
सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न कुल 27 परीक्षा सेन्टर मे 16474 छात्र पंजीकृत हुए वही 13189परीक्षा मे बैठे जबकी 3285 अनुपस्थित रहे सिरोही - शनिवार 26 सितंबर को सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न जिले में 27 परीक्षा सेंटर पर आयोजित हुई जिले में प्रथम लेवल पर प्रथम पारी में 8113 में से 6546 छात्र परीक्षा में बैठे जबकि 1567 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पारी सेकंड लेवल में 8361 में से 6643 छात्र परीक्षा में बैठे जबकि 1718 अनुपस्थित रहे जिले में सिरोही शिवगंज आबू रोड मे कुल 27 परीक्षा सेंटर स्थापित किए गए कुल पंजीकृत छात्र 16474 मे से 13189 छात्र अध्यापक परीक्षा में बैठे जबकि 3285 अनुपस्थित रहे परीक्षा सेंटर के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया इस दौरान महिलाओं के आभूषण कंगन धागा आदी बहार उतरवा दिए गए साथी ही मास्क को भी बाहर  रखवाया गया  वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा नया मास्क उपलब्ध करवाया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी दिनभर मुस्तैद रहें साथ ही जि...

सिरोही-शिवगंज तहसील में खुलेंगे पांच उप स्वास्थ्य केंद्र , विधायक लोढा ने जताया मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री का आभार

चित्र
सिरोही, 26 सितंबर। सिरोही-शिवगंज तहसील में नए 5 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार ने आदेश जारी किए। स्वीकृति पर विधायक संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का आभार जताया। स्वीकृति से विधान क्षेत्र के विभिन्न गांवो के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।  सिरोही शिवगंज तहसील क्षेत्र के नींबोडा, वेरावीलपुर ,सरदारपुरा , खन्द्रा एवं बड़ा वेरा गांव के लोग उनके ग्राम में  पर्याप्त एवं उचित चिकित्सा सुविधा नहीं होने काफी परेशान थे और पिछले लंबे समय से वे सिरोही विधायक संयम लोढ़ा से इन गांवों में चिकित्सा उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे थे । ग्रामीणों की इस जायज मांग से सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को अवगत कराया और ग्रामीणों की समस्या की विस्तार से जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए इन गांवो में यथाशीघ्र उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की। विधायक संयम लोढ़ा के आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर च...

सिरोही के खंडेलवाल समाज छात्रावास में रीट की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के व्यवस्था की गई

चित्र
सिरोही। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट के अभ्यर्थियों की आवास,शयन आदि की व्यवस्था खण्डेलवाल समाज छात्रावास परिसर में भी की गई, जहां सर्वाधिक 215 अभ्यर्थी के अलावा उनके साथ आएं करीब 100 परिजनों को भी संस्था की ओर से सुविधा प्रदान की गई। रीट परीक्षा के लिए राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से सिरोही मुख्यालय पहुँचे अभ्यर्थियों को सुविधा- सहयोग देने मे प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आगे बढ़कर उदारता से सहयोग व सहकार मे योगदान दिया। खंडेलवाल छात्रावास परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता व मगरा परगनाध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, हस्तीमल खूंटेटा,रमेश कुमार, मफतलाल आदि ने प्रशाशनिक समन्वय से आवास- प्रवास,भोजन वितरण और पंजीयन आदि कार्यो एवं व्यवस्थाओं मे सक्रिय सहयोग किया।  उल्लेखनीय है कि खंडेलवाल छात्रावास बस स्टैंड व परीक्षा केंद्रों के सबसे नजदीक का स्थान होंगे कारण देर रात तक अभ्यर्थियों की आने का सिलसिला चलता रहा। इनमें सर्वाधिक उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद के अलावा अन्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, दिल्ली आदि के भी अभ्यर्थी यहां पहुंचे।

राजकीय उ मा वि बरलूट में किशोरी मेला हुआ सम्पन्न , विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चित्र
सिरोही 24 सितंबर 2021 |   सिरोही के बरलूट गाँव स्तिथ राजकीय उच्च माध्यमिक विधायल में किशोरी मेले का आयोजन संस्था प्रधान जगदीश सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संस्था प्रधान राठौड़ ने कहा कि हमे बालिकाओं ,महिलाओं के अधिकार के प्रति संवेदनशील होना होगा।उन्हें समानता के शिक्षा, व्यवसाय  , राजनीति,व में  प्रर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।जिससे समाज व देश का हर क्षेत्र में विकास संभव होगा।सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।शतप्रतिशत बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करना होगा। पायल ,व लक्ष्मी ने महिलाओं के अधिकार पर भाषण दिया। इस किशोरी मेले में  सूंघना, स्पर्श करना, चकना के माध्यम से पहचान करना।राजधानी व राज्य मिलाओ, इंद्र धनुष के रंगों को क्रम से जमाना की स्टॉल लगाई गई।, पर्यावरण प्रदूषण पर मॉड्यूल ,फेंसी,नृत्य, भाषण, ड्रेस,मुयूजिकल चेयर  जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।विजेताओं को पुरुस्कार प्रादन किया जाएगा।प्रतियोगिता में उमा,पायल,लक्ष्मी, प्रिया, नूरजहां, रुपाली ने भाग लिया।  मेले में  कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं ने भाग लिय...

गोशाला संचालक सम्मेलन में गोपालन मंत्री ‘‘ भाया’’ बोले - नंदी गौशालाए खोलने में गौ भक्त आगे आए , अनुदान बढाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेगे

चित्र
गोशाला संचालक सम्मेलन में खनिज एवं गोपालन मंत्री ‘‘ भाया’’ बोले नंदी गौशालाए खोलने में गौ भक्त आगे आए , अनुदान बढाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेगे सिरोही, 22 सितम्बर 2021। राज्य के खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘ भाया’’ ने कहा कि राज्य में नंदी गौ वंश की जो हालात है उसको देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य में हर पंचायत समिति स्तर पर नंदी गौ शाला खोलने का फैसला लिया है और इसके लिए 640 करोड के बजट का प्रावधान रखा है।   मंत्री भाया बुधवार को सिरोही जिले के निम्बज के निकट नन्द गौ शाला में राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित गौ शाला संचालकों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्हांेने कहा कि लोग मंदिरों में नन्दी को पूजते है लेकिन असली नंदी को सडक पर खुला छोड देते है और उसकी सार सम्भाल नहीं करते है इसलिए सरकार ने नन्दी गौ शालाए खोलने की पहल की है। इस वर्ष राज्य में नन्दी गौशालाए खोलने के लिए 111 करोड रूपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने गौ शाला संचालकों एवं भामाशाहों से अपील की है कि वे सरकार के इस कार्य में सहभागी बनें। उन्हांेने बताया कि समिति स्तर पर नन्...

सिरोही जिला प्रमुख पुरोहित व सिरोही प्रधान मेघवाल का कुमा गाँव के ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

चित्र
सिरोही जिला प्रमुख पुरोहित व सिरोही प्रधान मेघवाल का कुमा गाँव के ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत  सिरोही 22 सितम्बर 21 | कालन्द्री कस्बे के समीपवर्ती कुमा गांव के ग्रामीणो ने सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व प्रधान हसमुख मेघवाल का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने कुमा गांव से पंचायतीराज चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे बम्पर मतदान करने पर ग्रामीणो का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब आपके गांव समेत श्रेत्र व जिले का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। साथ ही वलदरा से कुमा तक ग्रेवल सड़क बनाने व कुमा गांव मे पेयजल हेतू जीएलआर पानी टंकी व बोरवेल करवाने की घोषणा की। प्रधान हसमुख मेघवाल ने भी मतदाताओ का आभार जताते हुए पंचायत समिति से हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान अर्जुनसिंह देवड़ा तंवरी फुंगणी सरपंच नैनसिंह राजपुरोहित भाजपा नेता गोकूल देवासी समाजसेवी कूपाराराम देवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पुरोहित खेतदान पवन देवासी वलदरा भंवरलाल वैष्णव पोसाराम नेतीराम देवासी राणाराम भगाराम डूगाराम थानाराम भूराराम नीमाराम देवासी समेत ग्रामीण...

सिरोही में 325 करोड की लागत बन रहा जोधपुर सम्भाग का चौथा मेडिकल कॉलेज , जुलाई 2022 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच

चित्र
जुलाई 2022 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच सिरोही में 325 करोड की लागत बन रहा जोधपुर सम्भाग का चौथा मेडिकल कॉलेज भारी मंत्री प्रमोद जैन भाया व विधायक संयम लोढा ने देखा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सिरोही, 22 सितम्बर 21 । सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर 75 बीघा भूमि पर 325 करोड की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का पहला बैच जुलाई 2022 में प्रारम्भ हो जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं विधायक संयम लोढा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेराविलपुर के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का मौका देखा। प्रभारी मंंत्री प्रमोद जैन भाया ने मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ ए.के. मौर्य से मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। पीएमओ मौर्य ने बताया कि विभिन्न चरणो में मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जुलाई 2022 में मेडिकल कॉलेज का पहला बैच शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री वॉल के साथ ऐकेडमी की नींव खोदने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। विधायक संयम लोढा ने बताया कि सिरोही जिले को मेडिकल कॉलेज की अत्यध...