संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंबई मे होने वाले राजस्थान फिल्म एसोसिएशन कमेटी चुनाव मे 21 दिसंबर को दिलीप पटेल सिरोही पेश करेंगे अपनी दावेदारी

चित्र
राजस्थान के सिरोही जिले की माटी से निकलकर अपने हौसलों, संघर्ष और साहस के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले दिलीप पटेल सिरोही आज सिरोही ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन चुके हैं। पर्वतारोहण से लेकर बाइक राइड तक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले दिलीप पटेल आज एक सफल फिल्म निर्देशक प्रोड्यूसर , प्रेरणादायी युवा व्यक्तित्व और साहसिक यात्राओं के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। दिलीप पटेल की जीवन यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल है। उन्होंने अपने मजबूत संकल्प और आत्मविश्वास के साथ बाइक से लगभग 34,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की। इन्होंने इस यात्रा में देशप्रेम , सनातनी धर्म को साथ लेकर अपने जीवन का सुनहरा आयाम पूर्ण किया था  अब दिलीप पटेल सिरोही 21 दिसंबर को मुंबई में होने वाले राजस्थान फिल्म एसोसिएशन (RFAM) के कमेटी चुनाव में अपनी बैलेट नंबर 6 से दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। मानना है की यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाती है, तो वे राजस्थान के कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे लान...

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

चित्र
बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन  डीजे की धुनों पर झूमे युवा – रथ व घोड़ों ने बढ़ाया शोभायात्रा आकर्षण साधु संतो के साथ समाज बंधुओ ने लिया भाग  सिरोही (  रिपोर्टर लियाकत अली  ) बरलूट गाँव मे श्री शिवदत्त युवा संघ झोरा मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को श्री दत्तात्रेय भगवान प्रकटोत्सव के तृतीय वार्षिक समारोह पर विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत बरलूट गाँव के मुख्य मार्ग से हुई, जहाँ भक्तों का जोश और धार्मिक उत्साह देखने लायक था। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर नाचते-थिरकते युवाओं व युवतियों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। रथ व आकर्षक घोड़ों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। भगवा साफा, भगवा रुमाल, भगवा कमीज और हाथों में भगवा ध्वज थामे समाज के बड़ी संख्या में बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा मार्ग भगवा रंग में रंग गया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बरलूट चौराहे पहुँची, जहाँ से मंडवारिया मार्ग स्थित कार्यक्रम स्थल पर इसका विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालु...

सर्गम महोत्सव 2025 : सिरोही मेडिकल कॉलेज में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम

चित्र
सर्गम महोत्सव 2025 : सिरोही मेडिकल कॉलेज में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम सिरोही 6 नवम्बर | डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिरोही में चल रहे सर्गम 2025 महोत्सव के अंतर्गत आज का दिन जोश, उमंग और प्रतिभा से भरपूर रहा। कॉलेज परिसर खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऊर्जा से गूंज उठा। खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बेहतरीन टीम स्पिरिट और जज़्बे का प्रदर्शन किया। कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चेस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस के मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा।  फैकल्टी क्रिकेट मैच भी विशेष आकर्षण रहा, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का उदाहरण पेश किया।  कला एवं क्राफ्ट सेक्शन में एनाटॉमी आर्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने छात्रों की रचनात्मकता को नई दिशा दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे डॉ. निहाल सिंह, जिन्होंने अपने मधुर स्वर से सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। 🏆 विजेताओं की सूची 🏓 टेबल टेनिस – तुषार महावर एवं दिव्य पाटीदार 🏏 क्रिकेट – बैच 2022 🤼‍♂️ कबड्डी – बैच 2023 🏐 वॉलीबॉल – ब...

जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी, चांदी का मुकुट, कवच सहित अन्य आभूषण हुए चोरी

चित्र
जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी चांदी का मुकुट, आंगी (कवच), सोने की आड़ सहित अन्य आभूषण व भंडारे से नकदी किए चोरी   सीसीटीवी केमरो के स्टोरेज रूम मे एलईडी व रिसीवर मे की तोड़ फोड़  सचना पर बरलूट पुलिस के साथ वृत्ताधिकारी ने किया मौका मुआयना सिरोही ( लियाकत अली मनसूरी ) | बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल गाँव की साँचीयाव माता उद्यान के पास स्थित श्री आदेश्वर जी भगवान के जैन मंदिर मे मंगलवार देर रात्रि मे अज्ञात चोरो ने मंदिर मे प्रवेश करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण के साथ भंडारे को तोड़कर नकदी की चोरी करके फरार हो गए।चोरो ने मंदिर परिसर के एक रूम मे लगे सीसीटीवी केमरो के रिसीवर को तोड़कर साथ ले गए ओर एलईडी टीवी को भी तोड दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बरलूट थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे ओर मंदिर का मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी जिस पर सिरोही के वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी पर घटना स्थल पर पहुंचे ओर मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली ओर आगे की कार्रवाई शुरू की। जाव...

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026,एसआईआर का फार्म भरना होगा आसान, बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे प्रपत्र- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चित्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026,एसआईआर का फार्म भरना होगा आसान, बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे प्रपत्र- मुख्य निर्वाचन अधिकारी 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा गणना प्रपत्र भरवाने का चरण जयपुर, 3 नवबंर। राजस्थान सहित 12 राज्यों में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम शुरू करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 4 नवबंर से 4 दिसंबर तक की यह अवधि काफी अहम है क्योंकि इसमें राज्य के सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर उनसे 2 प्रतियों में गणना प्रपत्र भरवाएंगे जिसमें से एक प्रति रसीद के तौर पर मतदाता के पास ही रहेगी। महाजन ने बताया कि प्रदेश में 2025 की वर्तमान मतदाता सूची के अऩुसार 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 827 मतदाता हैं। इसमें 2.84 करोड़ पुरूष, 2.65 करोड़ महिला और 681 अन्य मतदाता हैं। इनकी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा गणना प्रपत्र भरवाकर जांच की जानी है।  क्या है गणना प्रपत्र म हाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र काफी आसान बना दिया है। अब ...

सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित

चित्र
सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित  साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार हुए सम्मानित सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली ) । साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के अज्ञात अपराधियों का सुराग लगाकर हाईटेक साइबर गैंग का भंडाफोड़ करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने तथा पीड़ित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सिरोही जिले मे तैनात दो पुलिसकर्मियों को महानिदेशक पुलिस मेडल के लिए चयनित किया गया। जिसके तहत साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को महानिदेशक पुलिस मेडल से व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को रेंज मुख्यालय जोधपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज राजेश कुमार (IPS) द्वारा सिरोही के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को मह...

कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

चित्र
कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। सिरोही जिले के कैलाशनगर गांव में एक घटना सामने आई है। जहां किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कैलाशनगर थाने से एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चूरू जिले के हुडेरा गांव निवासी कुंदन कुमार पुत्र भंवरलाल मेघवाल के रूप में हुई है। कुंदन पिछले 7-8 सालों से क्षेत्र के घरों में सीमेंट प्लास्टर का काम करता था और कैलाशनगर गांव में किराये के मकान में रहता था। आगे बताया कि शुक्रवार शाम को मृतक कुंदन के साथ रहने वाला उसका साथी विजय कुमार जब घर लौटा, तो उसने अंदर कमरे में कुंदन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। विजय कुमार ने घबराकर तुरंत घटना की सूचना कैलाशनगर थाना पुलिस को दी।  घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाशनगर थाने के एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता ने मौके पर...

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड मे कांस्टेबल पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिटी पुलिस चौकी के कांस्टेबल ओमप्रकाश पर चार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना आबूरोड के बस स्टेशन के पास की है. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ओमप्रकाश ने सड़क पर खड़े चार युवकों को हटने के लिए कहा. इस बात पर युवक नाराज हो गए और पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगे. देखते ही देखते एक युवक ने अचानक दौड़कर कांस्टेबल पर चाकू से वार कर दिया. हमले में कांस्टेबल घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.. मुल्जिमानों को मौके से भागकर ...

पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस थाना पालड़ी एम की टीम ने 314 किलो डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले कि बात करें तो 19 अगस्त 2024 को शिवगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को मोड़कर कांबेश्वरजी मंदिर की ओर भगा ले गया। बाद में कार को छोड़कर उसमें सवार दोनों व्यक्ति झाड़ियों में फरार हो गए थे। कार से 314 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी रायचन्दराम पुत्र हुकमाराम जाट, निवासी मौखावा, थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में विशेष भूमिका :  का नि. जितेन्द्र सिंह (नं. 395) टीम में शामिल :  थानाधिकारी फगलूराम उनिपु, हैड कानि. सकाराम, कानि. दौलत सिंह, गणपत, मोहनलाल, नरेन्द्र कुमार आदि।

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन

चित्र
रेवदर पुलिस ने मंदिरो के ताले तोडकर नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले जब्त , आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की वारदातें की कबूल। रेवदर ( सिरोही )। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान द्वारा जिले में चलाये जा रहे संम्पति संम्बधी अपराधो की रोकथाम तथा संम्पति संम्बधी अपराधो में फरार अपराधियो के धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रेवदर सीताराम निरीक्षक पुलिस मय टीम ने जिले में संम्पति संम्बधी अपराधो में वांछित अज्ञात आरोपीगणो को तकनिकी सहायता व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मंन्दिरो में चोरी करने वाले आले दर्जे के छः नकबजन को गिरफ्तार कर वारदात में शरीक दो नाबालिगों को डिटेन किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदातो में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त मे 1. सुरेशकुमार पुत्र कालाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी बेवताफली क्यारी पुलिस थाना रोहिड...

भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान

चित्र
भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान  सिरोही ( लियाकत अली ) | जावाल के समीपवर्ती भूतगाँव स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोही विधानसभा क्षेत्र के कई किसान अपनी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। सम्मेलन में मौजूद पटवारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की समस्याएं सुनी और हाथों-हाथ समाधान किया।  जिला परिषद सदस्य व शिवगंज के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांडाणी ने बताया कि किसान सम्मेलन में कई सालों से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। खेत व सिंचाई संबंधित समस्याओं को लेकर किसाना काफी सालों से परेशान थे। सम्मेलन में किसानों की कई सालों से लंबित बांडाबंदी की समस्या का भी समाधान किया। सम्मेलन में ओड़ा, नारादरा, भूतगांव, मनोरा, जावाल, जामोतरा, सवली, ऊड़, वराड़ा समेत कई गांवों के किसानों व संबंधित पंचायत के पटवारी मौजूद रहे। सम्मेलन में मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि...

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित

चित्र
सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है : पूर्व विधायक राजपुरोहित भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित सिरोही 15 अक्टूबर । जिला भाजपा की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं।  पूर्व विधायक राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान बिजली संकट से जूझ रहा था लेकिन भजनलाल सरकार आने के बाद बिजली उत्पाद बड़ा है और आने...

आबूरोड पुलिस ने ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त कर एक को गिरफ्तार किया

चित्र
पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत (पु.नि.) के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2025 को मावल पुलिस चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरोही की ओर से आ रहे ओटो रिक्शा नंबर GJ-13-AV-8448 को रोका गया। तलाशी में रिक्शा के अंदर राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। ओटो रिक्शा चालक जाहिद भाई खलीफा पुत्र इकबालभाई, उम्र 37 वर्ष, जाति खलीफा मुसलमान, निवासी घांसीवाड़ा खाटकरीवाड़, मोरबी पुल के पास, सुरेन्द्रनगर (गुजरात), के पास शराब परिवहन का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब व बीयर के कार्टून जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की ...

आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति

चित्र
आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति  वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति का पुनरुद्धार विषय के साथ वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी रहे मौजूद आबूरोड ( सिरोही ) 12 अक्टूबर । ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेेलन का रविवार को समापन हो गया। एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि परिवार हो, समाज हो, राष्ट्र हो या फिर विश्व, एकता और विश्वास के बिना शांति, खुशहाली, समृद्धि और भाईचारा नहीं हो सकता है। यदि हमें सुखद भविष्य, आदर्श भविष्य की नींव रखनी है तो आपसी एकता और विश्वास को साथ लेकर चलना होगा। हमारी भारतीय संस्कृति की नींव और आधार ही वसुधैव कुटुम्बकम् है।   समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय ...

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद , सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाए पूज्य बापू के प्रिय भजन

चित्र
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद , सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाए पूज्य बापू के प्रिय भजन सिरोही 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।  का र्यक्रम के प्रारंभ में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा पूज्य बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने सभी को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को आत्मसात करने, स्वदेशी अपनाने तथा स्वच्छता को प्रसारित कर पूरे देश को स्वच्छ बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्वच्छ बनाने और स्वदेश अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है,सभी लोग इसमें अपनी भागीदारी निभाए और देश को आगे ले जाएं।   जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरो...

मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया

चित्र
मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया  जावाल ( सिरोही )। उड ग्राम पंचायत के मंडवाड़ा गाँव में मंगलवार को एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।  मंडवाड़ा के समाज सेवी शंकरलाल के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 350 से अधिक रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया गया और सभी को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। परियोजना समन्वयक ने बताया की अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में निःशुल्क जाँच की। सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे। ( रिपोर्ट इनपुट - अशोक कुमार राणा )

रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ, सांसद चौधरी व विधायक गरासिया ने किया उद्घाटन

चित्र
रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ सांसद लुंबा राम चौधरी व विधायक समाराम गरासिया ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पिण्डवाड़ा (सिरोही )। सिरोही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत और आमजन तक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहिड़ा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरूपगंज में नए दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय सांसद लुंबा राम चौधरी एवं  विधायक समाराम गरासिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों केंद्रों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान माननीय सांसद एवं विधायक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना प्रशासन और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए बीपीएचयू और दवा वितरण केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र की आम जनता को समय पर दवाइयाँ, जाँच औ...

आबूरोड कि कच्ची बस्तियों मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाया , महिलाओं और बालिकाओं के बीच केक काट कर मनाया जन्मदिन

चित्र
आबूरोड कि कच्ची बस्तियों मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाया , महिलाओं और बालिकाओं के बीच केक काट कर मनाया जन्मदिन आबूरोड , सिरोही । नगर पालिका के पूर्व पार्षद एवं सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव दिनेश मेघवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों सेवादल कांग्रेस नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से सयुक्त आयोजन नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय कच्ची बस्ती क्षेत्र गांधीनगर में किया गया जहां पर छोटी-छोटी बालिकाओं के बीच के कटवाकर उनको भोजन कराया गया इस अवसर पर महिला कांग्रेस की हस्तू मीणा पूर्व पार्षद चम्पा मीणा की अगुवाई में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष जसाराम मेघवाल, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव एवं पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल, देवीलाल भाटी, खड़ात महिला सहकारी समिति के अध्यक्ष कांतादेवी भोपाल सिंह पुरोहित, वीरेन पटेल अमित जोशी जेपी सिंह आदि ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह...

01 अक्टूबर से सरकारी अस्पतालों की OPD समय-सारणी में हुआ बदलाव - सीएमएचो डॉ खराडी

चित्र
01 अक्टूबर से सरकारी अस्पतालों की OPD समय-सारणी में हुआ बदलाव - सीएमएचो डॉ खराडी राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) के समय में बदलाव किया है यह नई समय-सारणी 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि नया ओपीडी समयचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित समस्त चिकित्सालयों जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं उप स्वास्थ्य केंद्र (SHC)) में अब ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यह बदलाव मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए अधिक समय प्रदान करेगा, जिससे उन्हें लंबी लाइनों से कुछ राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ने राजपत्रित अवकाश के दिनों के लिए भी ओपीडी का समय निर्धारित किया है। इन दिनों में सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 1 अक्ट...

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित

चित्र
सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन छात्रावासों का किया शिलान्यास जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित  सिरोही,30 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जैतारण,ब्यावर में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें जिले के राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास,सिरोही प्रथम (राशि 280 लाख),राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिरोही द्वितीय(राशि 280 लाख) तथा राजकीय सावित्री बाई फुले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास(राशि 280 लाख) का शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित गृह शिवगंज में अध्ययनरत 40 बालकों को डिजिटल लर्निंग किट का वितरण भी किया गया। डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र पुरोहित,श्रम कल्याण अधिकारी मनोहर...

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

चित्र
मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता  सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा मनोरा गांव मे पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरियों के पर्दाफाश हेतु जिला स्तर पर कुल 06 टीमों का गठन कर किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के नेतृत्व में जितेन्द्रसिंह उ.नि.पु. थानाधिकारी बरलूट द्वारा गांव मनोरा में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया गया। घटना विवरणः- गांव मनोरा मे दिनांक 16-17.09.2025 की रात्री में कपूराराम प्रजापत व जयराम उर्फ रोहित पुरोहित के बंद मकानो का ताला तोडकर अज्ञात चोर नकदी व सोने, चाँदी के जेवरात चोरी कर लेकर गये। वगैरा पर प्रकरण संख्या 74 दिनांक 18.09.2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अज्ञात माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई। पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मनोरा गांव मे पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोर...

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 26 व 27 सितम्बर को रहेंगे सिरोही जिले के दौरे पर

चित्र
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 26 व 27 सितम्बर को रहेंगे सिरोही जिले के दौरे पर  सिरोही, 25 सितम्बर। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 26 सितम्बर को शाम 4.40 बजे राजभवन, माउंट आबू पहुचेंगे। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। तथा 27 सितम्बर, शनिवार को प्रातः 8.55 बजे राजभवन से प्रस्थान कर 09.55 बजे ब्रह्मकुमारी संस्था के हेडक्वॉर्टर शांतिवन, आबूरोड पहुचेंगे। जहां वे ब्रह्मकुमारी के राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 01 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।  

ट्रक के पीछे से आ रहे दुसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को मारी टक्कर, पीछे वाले ट्रक का चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल

चित्र
ट्रक के पीछे से आ रहे दुसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को मारी टक्कर, पीछे वाले ट्रक का चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास बांध के पास सोमवार रात हुआ हादसा, घटना के बाद हाईवे पर लगा था लंबा जाम पिण्डवाड़ा । सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास बांध के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे हाईवे पर चल रहे ट्रक के पीछे से आ रहे दुसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकल सका। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान बिहार निवासी सज्जन पुत्र जोखट पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लगातार मशक्कत की और आखिरकार चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को किनारे कर सड़क को साफ कराया। काफी प...

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार

चित्र
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार सिरोही 7 सितंबर । जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन मे जीएसटी की दर कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस फैसले को आजादी के बाद जनता के हित में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।  *डॉ भंडारी* ने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स दरों को बड़े पैमाने पर घटाया गया है। अनेक वस्तुओं को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। कई उपयोगी सामान अब 12 प्रतिशत से केवल 5 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं। आम जनता को राहत देने अनेक वस्तुओं को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है और कुछ वस्तुएं तो सीधे 12 प्रतिशत से शून्य 0 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों की कर अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने रिटर्न फाइलिंग को आसान किया गया है और जटिल नियमों में व्यापक सुधार किए गए हैं।

सरूपगंज कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर शानो-शौकत के साथ निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

चित्र
सरूपगंज कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर शानो-शौकत के साथ निकाला जुलूस ए मोहम्मदी  जुलुस मे हाथो मे झंडा लहराते ओर बुलंद नारे लगाकर चाल रागे थे मुस्लिम समाज के लोग  सरूपगंज ( रिपोर्टर आरिफ खान ) । पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर सरूपगंज कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जश्न बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें छोटे-बड़े सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कस्बे में जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस जाप्ता तैनात रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा पानी, खीर, शरबत, चॉकलेट और नियाज़ का वितरण किया गया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे, बच्चियाँ, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल रहे। नात-ए-नबी पढ़ते हुए और गगनभेदी नारे लगाते हुए जुलूस आगे बढ़ता रहा। इसमें छोटे-बड़े मजहबी झंडे, पगड़ियाँ (इमाम शरीफ़) भी लोगों का ध्यान खींच रहे थे। मुस्लिम समाज के...